फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। छावनी की डिफेंस कॉलोनी सेक्टर बी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री को बेसुध हालत में झुलसी अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 45 वर्षीय किशोरी पासवान के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक बोह गांव में रहता था ओर मिस्त्री का काम करता था। मृतक के पास दो बेटियां है। रविवार को अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन मकान में प्लस्तर कर रहा था कि अचानक वो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में गया। करंट लगने पर हाथ व पैर झुलस गया। मकान मालिक सचिन कटारिया ने बताया की उसके घर की पहली मंजिल पर कमरा बन रहा था। इसमें चार मजदूर और एक मिस्त्री लगा हुआ था। पंजोखरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें