अंबाला सिटी। गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय गणित ओलिंपियाड प्रशिक्षण में अंबाला के 50 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 74 गणित प्राध्यापकों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार अरोड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिला अंबाला से संजीव कोचर, शशि जैन, दीपिका तिवारी, पारुल , नवनीत कौर ने भाग लिया था। अब यह जिला स्तर के पांचों मास्टर ट्रेनर जिले के सभी खंडों के लगभग 50 अन्य मास्टर ट्रेनर के साथ साथ अन्य सभी गणित प्राध्यापकों एवं मास्टरों को भी गणित ओलिंपियाड का परीक्षण परीक्षण देंगे।