फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार राजमिस्त्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। नेशनल हाईवे स्थित बराड़ा बाईपास फ्लाईओवर पर 12 मई को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री सरकपुर गांव निवासी प्रीतम सिंह (58) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुलाना के एमएमयू अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व चोटें पहुंचाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। घायल के बेटे अजय कुमार ने बताया कि पिता प्रीतम सिंह 12 मई को सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से सीवन माजरा गांव जा रहे थे। शाम करीब 6:15 बजे जब वह काम खत्म करके घर लौट रहे थे तो कार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें