अंबाला। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने कहा, उनका संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहा। ऐसी अपूर्व शहादत का दूसरा उदाहरण विश्वभर के इतिहास में अन्यत्र नहीं मिलता। श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन विलक्षण उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली अद्वितीय अलौकिक विभूति के रूप में उन्हें स्मरण करते हुए राष्ट्र उनका दिग दिगांतरों तक ऋणी रहेगा। संवाद