फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजाखेड़ी में दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। राजोखेड़ी की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसे दहेज में 22 तोले सोने के जेवर व बुलेट बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में कई बार पंचायत होने व पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपी नहीं माने। इसके बाद विवाहिता को धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 10 आरोपियों के खिलाफ एसपी अंबाला कार्यालय को शिकायत सौंपी। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पति जरनैल सिंह सहित मलकीत सिंह, मेजर सिंह, जसविंदर सिंह और कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें