फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा लेने के लिए ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के मच्छी मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल में जेठ द्वारा छेड़छाड़ करने, पति पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश करने, कपड़े फाड़ने, गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामला दर्ज होने से पहले विवाहिता ने सुसराल पक्ष के घर के बाहर दिन भर बैठकर पुलिस पर कार्रवाई न करने व चार माह के नवजात को लेने के लिए धरना दिया।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और ससुराल व मायके पक्ष में तीखी नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने देर रात मामला बढ़ता देखकर विवाहिता की पुरानी शिकायत पर ही पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप था कि ससुराल पक्ष वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं और चार माह का नवजात भी उनके पास है। इस संबंध में महिला पुलिस में भी शिकायत दी हुई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं ससुराल पक्ष का कहना था कि मामला महिला थाने में विचाराधीन है। पहले विवाहिता ही झगड़े के बाद बच्चे को ससुराल में छोड़कर गई थी।
मच्छी मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे पति की मासी का बेटा जेठ बेवक्त घर आता है। कई बार छेड़छाड़ की। जब पति को बताया तो मारपीट करने लगा। सास ने भी पति का साथ दिया और थप्पड़ मारे। इसके बाद पति ने जेठ और ससुर को मौके पर बुला लिया। इस बात पर दोनों मारपीट करने लगे। पुलिस में शिकायत करने के लिए बोला तो जेठ ने मुझे पकड़ लिया और पति ने चाकू लेकर मुझे मारने का प्रयास किया और मुंह पर चाकू से वार किया। पति ने कपड़े फाड़ते हुए कहा कि तू बाहर जाकर दिखा। खून बहते हुए वह घर पहुंची और भाई दीपक को बताने लगी तो ससुर वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ससुराल ले जाने के लिए मारपीट करने लगे। भाई व मां को भी जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में पहले भी मारपीट की गई थी। भाई को बुलाया तो उसके साथ भी मारपीट की गई जिसकी थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में विवाहिता ने अपने पति के चरित्र पर भी सवाल उठाए और नशा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें