बराड़ा। गांव कंबासी में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने मृतका के पति हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई अजय कुमार निवासी खारवन माजरी जिला यमुनानगर ने बताया कि कविता की शादी मार्च 2019 में गांव कंबासी के रहने वाले राजेश के साथ हुई थी। उसका तीन साल का बेटा है। भाई ने बताया कि उन्हें गांव के सरपंच ने फोन कर बताया था कि कविता ने फंदे से लटककर जान दे दी है। जिसके बाद वह कंबासी पहुंचे तो देखा कि फंदे से लटकी कविता के पांव जमीन पर लग रहे थे। भाई की मानें तो बीती रात दोनों पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को मारने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।