अंबाला। शादी के महज 15 दिन बाद ही विवाहिता के प्रेमी संग भागने का मामला सामने आया है। पति ने साहा थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दी है। पति ने बताया कि 29 जुलाई को उसकी शादी एक गांव की युवती से हुई थी। उसके भाई ने मूलरूप से बिहार निवासी 20 वर्षीय युवती से रिश्ता कराया था। युवती शाहाबाद में अपनी बड़ी बहन के पास रहती थी। मामले की जांच कर रहे राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद