गांव ढलौर स्थित श्री गुरु रविदास कुटिया में जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के दौरान मौजूद पदाधिकारी
बराड़ा। गांव ढलौर स्थित श्री गुरु रविदास कुटिया में सात जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया गया। साथ ही उन्हें गृहस्थी का समस्त आवश्यक सामान भेंट किया गया। यह कार्यक्रम कुटिया के संचालक संत दास रवि की सरपरस्ती में आयोजित किया गया। समागम में बसपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. निर्मल सिंह, विशिष्ट अतिथि इशु व दर्शन सिंह पूनिया ने संत दास रवि के प्रयासों की सराहना की। डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि संत दास रवि स्वयं आर्थिक रूप से बहुत समर्थ न होने के बावजूद समाज सेवा के जो कार्य कर रहे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। संत दास रवि ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज की वाणी से प्रेरणा लेकर वे अब तक 40 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। इस अवसर पर संगत ने माथा टेका। कार्यक्रम में संत रामसिंह झरमड़ी, बलविंद्र दास, आशीष दास और अन्य सेवादार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद