अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़, भाला फेंक, शॉटपुट चक्का फेंक व लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 200 छात्राओं ने भाग लिया। शुक्रवार को सबसे पहले छात्राओं ने मार्च पास्ट किया और सलामी देते हुए मार्च किया। इसके बाद प्राध्यापक रमनदीप सिंह ने छात्राओं को शॉटपुट और चक्का फेंकने का प्रशिक्षण भी दिया।
प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शुक्रवार को 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, शॉटपुट, चक्का फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में बीए फाइनल की मनिंदर कौर प्रथम , बीकॉम द्वितीय वर्ष की डिंपी ने द्वितीय स्थान और बीकॉम द्वितीय वर्ष की रिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीरवार को हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मनिंदर कौर , बीए प्रथम वर्ष की रस्म प्रीत ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की तरनदीप कौर ने प्रथम स्थान, बीकॉम द्वितीय वर्ष की निशा ने दूसरा स्थान और बीकॉम द्वितीय वर्ष की रिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य खुशीला ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में खेल के महत्व को इंगित किया और छात्राओं को इस आयोजन के दौरान बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एथलीट मीट के संयोजक प्रोफेसर विवेक कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य व महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।