फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली ट्रैकिंग के दौरान लापता आठ छात्रों में से दो अंबाला सिटी के

Sun, 13 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
मनाली ट्रैकिंग के दौरान लापता आठ छात्रों में से दो अंबाला सिटी के - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर के संत लोंगोवाल कालेज के आठ छात्रों के मनाली में ट्रैकिंग के दौरान लापता होने वाले आठ में से दो छात्र अंबाला के हैं। जिनके लापता होने से परिवार चिंता में हैं। दूसरी तरफ मनाली प्रशासन छात्रों को खोजने की लगातार कोशिश कर रहा है। मनाली में मौसम खराब होने से ट्रैकिंग के दौरान संगरूर के संत लोंगोवाल कालेज के आठ छात्र लापता हो गए। इन छात्रों को ढूंढने की लगातार कोशिशें जारी हैं। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर लापता युवकों में से दो अंबाला के रहने वाले हैं एक युवक सौरव शर्मा अंबाला के जंडली इलाके का रहने वाला है और दूसरा युवक चेतन शोरी (21) सेठी इंकलेव का रहने वाला है।
विज्ञापन

चेतन का परिवार उसके मनाली में फंसे होने से चिंता में हैं। चेतन की मां और बहन बार बार मोबाईल को देख उसके फोन का इंतजार कर रहे हैं तो चेतन की दादी और उसके पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नही ले रहे। चेतन की दादी बार बार भगवान को हाथ जोड़ उसकी सुरक्षित वापसी की कामना कर रही है। चेतन के पिता सुभाष चंद्र ने बताया बेटा उन्हें बता कर ही दोस्तों के साथ घूमने गया था लेकिन वहां बर्फबारी ज्यादा होने से वो वहीं फंस गया उन्हें भगवान पर पर भरोसा है बेटा सकुशल लौट आएगा।
उन्होंने प्रशासन की कोशिशों पर संतुष्टि जताई है। चेतन के मनाली में फंसे होने की खबर मिलने के बाद से चेतन के घर परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है सभी चेतन की सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। पार्षद विजय चौधरी टोनी ने प्रशासन से हेलीकाप्टर की मदद से चेतन और उसके साथियों को खोजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें