अंबाला। नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से फैंसी लाइटें व अन्य लोहे का सामान चुराते हुए पार्क के सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार को युवक को काबू किया था। आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी जेमस के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पार्क के आरबी अभी की तहरीर पर जेमस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी पार्क में सुबह के समय सामान चुराकर ले जाने की फिराक में था, तभी पार्क के गार्ड की नजर पड़ी तो आरोपी को मौके पर काबू कर पुलिस को सौंप दिया था। सुभाष पार्क में इससे पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। पार्क में लगी फैंसी लाइटें सहित ग्रिल चोरी हो चुकी है।