फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की टक्कर से सड़क किनारे सैर कर रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कार की टक्कर से सड़क किनारे सैर कर रहे धीन गांव निवासी सतिंदर पाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई अमनिंदर सिंह की शिकायत पर कार चालक यमुनानगर निवासी ताज मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमनिंदर ने बताया कि वो धीन गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी का काम करता है। सात नवंबर की शाम के समय वह धीन बस अड्डे पर किसी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसके ताऊ का लड़का सतिंदर पाल सिहं सैर करता हुआ गांव से दोसडका की तरफ जा रहा था। उसी समय लगभग 5:45 बजे थाना छप्पर यमुना नगर की तरफ से आई चार के चालक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और रगड़ खाते हुए ताऊ के लड़के सतिंदर पाल से जा टकराई। हादसे में सतिंदर पाल और बाइक सवार डुलियाणा गांव निवासी मन्नी सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से एमएम अस्पताल लेकर गए, यहां डाक्टरों ने सतिंदर पाल को मृत घोषित कर दिया और मन्नी सिंह को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें