नारायणगढ़। स्थानीय रूद्राक्ष पार्क के शौचालय में सोमवार को व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी 62 वर्षीय होरी लाल के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पार्क के शौचालय में शौच आदि के लिए गया तो उसने देखा वहां पर एक व्यक्ति पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। पता चला है कि मृतक होरी लाल रोजाना इस पार्क में सैर करने के लिए आता था। सोमवार को भी सैर करने के लिए वह पार्क में आया था। उसके शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं था। देखने से प्रतीत होता है कि इसको पार्क के शौचालय में ही हार्ट अटैक हुआ था। मृतक के परिजनों के अनुसार इनको पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका है।