अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला कैंट और सिटी स्टेशन के बीच हुआ। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रतापगढ़ यूपी निवासी राकेश के तौर पर हुई जोकि रंग-रोगन का काम करता था और अंबाला सिटी प्रेम नगर में किराए के मकान में रहता था।