फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Sat, 04 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड स्थित बलाना गांव के निकट ट्रक की चपेट में आकर करनैल सिंह की मौत हो गई। अंबाला सदर थाना पुलिस ने शनिवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बलाना गांव निवासी लाल चंद्र की तहरीर पर ट्रक चालक यूपी के बेहटा साहू निवासी पिंकू पर मामला दर्ज कर लिया। बलाना गांव निवासी लाल चंद ने बताया कि शनिवार दोपहर में वह अपने ताया करनैल सिंह के साथ खेत में गया था। दोपहर के समय गर्मी होने के बाद ताया सड़क किनारे पुलिया पर बैठ गए थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने ताया को कुचल दिया। ट्रक के पिछले टायर के कुचले जाने पर ताया की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें