अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला दिल्ली रेल लाइन पर मोहड़ी स्टेशन के पास हुआ। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद व्यक्ति की जान बचाने के मकसद से उसे ट्रेन का चालक घायल अवस्था में कैंट स्टेशन पर लेकर आया था, लेकिन डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, वह आसपास के क्षेत्र का प्रतीत होता है। संवाद