अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला कैंट और धूलकोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। जीआरपी के मुख्य सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच शव को किलोमीटर नंबर 209 15-17 के नजदीक से बरामद किया गया। मृतक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है। वेशभूषा से मृतक प्रवासी श्रमिक लगता है। शव आगामी कार्रवाई के लिए अंबाला कैंट जीआरपी थाने के शव गृह में रखवा दिया है।