अंबाला। कैंट और सिटी के बीच इंको के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिटी चौकी के जांच अधिकारी विलायती राम ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35-40 वर्ष है। उसकी दाहिनी बाजू पर सुरमे से बजरंगबली की फोटो गुदी हुई है। मृतक के पास एक मोबाइल भी मिला है। इसके आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव सिटी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद