फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 14 Feb 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर मोहड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि शव रेल लाइन किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। शव लगभग दो दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 40 साल है और उसकी एक बाजू पर चोटी-पी पावरा गुदा हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए जीआरपी थाने में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें