संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर छावनी के पुराने आईओसी डिपो के पास हुआ। मौके पर पहुंच जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरु किए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक युवक की शिनाख्त अभिषेक के तौर पर हुई। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अभिषेक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वो यहां-वहां घूमता रहता था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।