अंबाला। धूलकोट गांव के पास तेजरफ्तार कार ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। थाना बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता तेजु निवासी मेहता कॉम्पलेक्स नारायणगढ़ रोड ने रविवार को दी शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर को धूलकोट के पास आरोपी डॉ. प्रशांत कौशिक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए उसके फूफा रामप्रीत को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। संवाद