अंबाला सिटी। नई अनाजमंडी के निकट वीरवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। लुधियाना की शिवपुरी कॉलोनी निवासी चंद्रकला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उनके पास दो बच्चे हैं। पति जसवंत कुछ समय से ड्राइवरी का काम करते थे। 17 दिसंबर को वह निजी काम से अंबाला सिटी में आए थे। 18 दिसंबर को वह अपने घर पर थी, तभी सूचना मिली कि अंबाला सिटी नई सब्जी मंडी के सामने वह सड़क हादसे का शिकार हो गए है। गंभीर चोट लगने पर उन्हें अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद