फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

Sun, 30 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स में भर्ती करवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 3.64 लाख की धोखाधड़ी हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न तो आरोपी व्यक्ति ने उनके पैसे लौटाए और न ही एयरफोर्स में भर्ती करवाया गया। पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहन लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस डीसीपी अर्बन सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गांव बालचपुर यमुनानगर ने पुलिस थाना पड़ाव को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2015 में सोहन लाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल ने उससे एयरफोर्स में भर्ती करवाने के लिए 3 लाख 64 हजार रुपये लिए थे। लेकिन ना तो आरोपी ने एयरफोर्स में भर्ती कराया और न ही उसके रुपये लौटाए।शिकायत के अनुसार आरोपी से रुपये लेने के लिए कई बार बातचीत की, मगर आरोपी ने उनके रुपये नहीं दिए। इसके बाद इस संबंध में पुलिस थाना पड़ाव में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला कैथल को बस स्टैंड पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें