फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नग्गल थाना क्षेत्र में 27 जून 2022 लगे पुलिस के नाका तोड़कर भागे नशा तस्करों में से पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि राजस्थान पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। ऐसे में अंबाला पुलिस जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला लाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मामले में फरार हुए नशा तस्करों की गाड़ी से करीब डेढ़ क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ था। इसकी जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई थी। जबकि इस मामले में 5 हजार के आरोपी जसकरण को काबू किया था। पूछताछ में सामने आया था कि वह नशा चितौड़गढ़ से लाया गया था। ऐसे में अंबाला पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद लेकर वहां पर छापामारी की थी। इस दौरान मुख्य सप्लायर राजस्थान के जिला चितौड़गढ़ निवासी बाल कृष्ण को काबू किया गया था। आरोपी के घर से 139 किलोग्राम व 320 डोडा चूरा पोस्त , 4 किलोग्राम व 360 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। अंबाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 28 अक्तूबर 2023 धारा एनडीपीएस एक्ट बेगू थाना चितौड़गढ़ में मामला दर्ज करवा दिया था और आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें