फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, सीएम सैनी और मिजोरम के राज्यपाल करेंगे शिरकत

विज्ञापन
शहजादपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर मंत्रणा करते कृ​षि मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
शहजादपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अनाज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इससे पहले सीएम गांव माजरा में महाराणा प्रताप की नवीकृत प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंतियां सम्मानपूर्वक मना रही है और कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं व जनता में भारी उत्साह है। इस दौरान काफी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें