अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव गीतांजली गोयल के मार्गदर्शन में पैनल पीएलवी बिंपी रेखी ने बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट-2012, बाल विवाह निषेध अधिनियम और सोशल मीडिया के मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। शिविर में अपराध रिपोर्टिंग और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कुल 78 लाभार्थी मौजूद रहे।