फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों के कायाकल्प का मास्टर प्लान बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन का वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ जोरदार स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में स्टेशन पर जुटे आमजन ने ट्रेन पर फूलों की वर्षा की और लड्डू बांटते हुए खुशी जाहिर की। चंडीगढ़ से ट्रेन में चढ़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसद और विधायक छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जिनका काफिला आगे रवाना हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 एसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विभिन्न स्टेशनों पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ शहर के विधायक असीम गोयल और यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ट्रेन का स्वागत किया। छावनी स्टेशन पर 12.50 पर आने वाली ट्रेन करीब 45 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवर पाल, कमलेश ढांडा, बनवारी लाल, सांसद रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया मौजूद रही। यात्रा के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ट्रेन में सवार रहे।
दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच शामिल किए गए हैं। ट्रेन सुबह 5:50 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी जो कैंट होते हुए दोपहर लगभग एक बजे ऊना पहुंचेगी। ट्रेन की अंब-अंदोरा से ऊना के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटा, नंगल से चंडीगढ़ तक 110 और अंबाला से दिल्ली तक 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की चौथी ट्रेन है। इसमें से दो हरियाणा से मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन का हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों का उमड़ा हुजूम
ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं ट्रेन पर पटरी के पास जाने वालों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था, ताकि कोई हादसा न हो। दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वहीं ट्रेन आने से पहले अधिकारियों ने कई बार सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें