फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मांगों के समर्थन में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक गैस एजेंसी के संचालक की मौत के मामले में कोषाध्यक्ष मुकेश बिंदलस ने बताया कि शनिवार को उनकी फेडरेशन के उच्च अधिकारियों की बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में कंपनी की ओर से हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। उनके अनुसार इस दौरान अगर कंपनी के अधिकारियों की तरफ से मांगों पर सहमती बनती है तो वे हड़ताल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे मृतक अजय कुमार की एजेंसी का काम प्रभावित न होने का प्रयास करेंगे। इसके लिए भी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इससे ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही परिवार के कानूनी वारिस के नाम एजेंसी को ट्रांसफर करवाने के काम को भी जल्दी करवाने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मोहित गैस एजेंसी के संचालक अजय कुमार का शव कपड़ा मार्केट की पार्किंग और बस स्टैंड के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला था।

निरीक्षण का उद्देश्य दबाव डालना नहीं: धर्मेंद्र

इंडियन ऑयल कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के उपमहाप्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि वितरकों की एजेंसी का निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है। जो प्रचलित दिशा निर्देशों के अनुसार की जाती है। प्रत्येक वितरक का निरीक्षण उनकी एपीए रेटिंग के अनुसार त्रैमासिक या वर्ष में दो बार किया जाना आवश्यक है। यह निरीक्षण किसी विशेष एजेंसी के लिए नहीं, बल्कि सभी वितरकों के लिए समान रूप से लागू होता है। मोहित गैस एजेंसी के वितरक का अंतिम निरीक्षण मई 2024 में किया गया था, जो नियमित और सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। निरीक्षण का उद्देश्य दबाव डालना नहीं, बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि किसी भी निरीक्षण के दौरान कॉर्पोरेशन के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई दबाव नहीं बनाया जाता है। लक्ष्य निर्धारण एक नियमित प्रक्रिया है जो कॉर्पोरेशन द्वारा सभी चैनल पार्टनर्स के लिए समान रूप से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें