फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस

Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के कोर्ट रोड ​​​स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया गय
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोर्ट रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा पुराण की पूजा के साथ किया गया। इसके उपरांत हवन किया गया। झंडे की रस्म संतोष धीमान ने संपन्न करवाई। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता रितेश गोयल ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना और संतोष धीमान रहे। अतिथियों को मंदिर प्रधान और कार्यकारिणी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शाम के समय विश्वकर्मा मंदिर कैथ माजरी से शोभायात्रा आरंभ होकर कोर्ट रोड मंदिर पहुंची। यहां पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें