अंबाला सिटी। बादशाही बाग में श्री सनातन प्रचार मंडल की ओर से आयोजित नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्रीराम कथा के चौथे दिन का आयोजन किया गया गया। इस मौके पर पंडित ओंकार नाथ द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को भगवान श्रीराम विवाह उत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को प्रातः पोथी पूजा और कथा यजमान सुनील झा, अतुल गर्ग, दिवाकर पांडे, पंडित रविंद्र नाथ तिवारी रहे। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ पोथी पूजा एवं माता की पूजा की। पंडित देवी प्रसाद की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है, जो प्रतिदिन चलेगा। यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा शाम 3:30 से 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राम प्रसाद तिवारी प्रधान, रमा बंसल उप प्रधान, तीर्थराज शुक्ला कोषाध्यक्ष, सुनील झा सचिव, राकेश कुमार मिश्रा उप सचिव, कुलदीप, रविंद्र नाथ मौर्या, प्रकाश जयसवाल व अन्य मौजूद रहे।
शहर के बादशाही बाग में नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्रीराम कथा के चौथे दिन प्रवचन करते हुए पंडित ओं