फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल में दिखाई लीलाएं : आचार्य चैतन्य महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के मिलाप नगर कॉलोनी में श्री सनातन पूजा समिति शहर के तत्वावधान में नवदुर्गा उत्सव श्रीमद्भागवत सप्ताह अमर कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान का अवतार धर्म की रक्षा करने के लिए हुआ था। भगवान मथुरा में जन्म लेकर रातोंरात गोकुल में पहुंच जाते हैं। जहां भगवान श्रीकृष्ण ने बाल अवस्था में ही अनेकों लीलाओं के माध्यम से प्रमाणित करने का काम किया।
विज्ञापन

वहीं भगवान ने आम बच्चों की तरह नटखट हरकतें भी बखूबी की। कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने भगवान की गोचारण लीला, गोपियों की चीर हरण लीला, गोवर्धन लीला व रास प्रकरण कथा का श्रवण भक्तों को करवाया। अंत में मां दुर्गा व श्री बांके बिहारी जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्री सनातन पूजा समिति के प्रधान रामप्रसाद तिवारी ने बताया की श्रीमद्भागवत कथा 23 तक जारी रहेगी। 24 को श्रीमद्भागवत विश्राम के मौके पर पूर्णाहुतियां डाली जाएगी। तत्पश्चात मां दुर्गा जी की मूर्ति का भव्य विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें