फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लिफ्ट के बहाने चाकू से बाजू और गर्दन पर वार कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महिला द्वारा बाइक चालक से लिफ्ट मांगने के बाद पेट दर्द का बहाना बनाते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर पति संग लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव पीपल मंगोली निवासी पीड़ित परविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गर्दन और बाजू पर चाकू से वार किए। पुलिस ने गांव सिंघवाला निवासी प्रिंस उर्फ सोनू लाल और उसकी पत्नी पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


उधर, पीड़ित पक्ष ने उलटा मारपीट के आरोप लगाए थे और अंबाला शहर ट्रामा सेंटर में मेडिकल करवाने पहुंचे थे। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने उनके जमकर पिटाई की थी और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने अभी एक ही पक्ष की तरफ से कार्रवाई करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक यह मामला उलझा हुआ है कि आखिर पीड़ित ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है तो वह मेडिकल करवाने क्यों आया। हालांकि, इस दौरान कार्रवाई करने को लेकर बलदेव नगर व सदर थाना पुलिस में भी विवाद हो गया था। दोनों पहले तो एक-दूसरे पर बात डालते रहे। आखिर में सदर पुलिस ने दंपती पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परविंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला सिटी में मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह अपनी बाइक पर अंबाला आ रहा था। साढ़े 11 बजे टोल प्लाजा के पास एक महिला ने अंबाला सिटी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। महिला ने फिर बहाना बनाया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और वह उसे उसकी देवी नगर में बनी झोपड़ी तक ले जाए।

इतने में महिला एक गलत दिशा में पुल के नीचे बाइपास से सर्विस रोड से ले गई। इतने में महिला कहने लगी कि बाइक कच्चे बांध की तरफ मोड़ लो और वह मुड़ने के बाद रास्ता बंद होने के कारण रूक गया। पीछे से एक बच्चे को लेकर व्यक्ति आया और पत्नी को बच्चा पकड़ाने के बाद बोला कि जो कुछ है निकाल दे। वरना जान से हाथ धो बैठेगा।

चाकू के बल पर 850 रुपये जेब से निकाल लिए। मोबाइल देने से मना करने पर चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। दूसरा वार करने लगा तो चाकू बाजू पर लगा। लातों से भी पिटाई कर दी। लोगों को आते देखकर आरोपी दंपति मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें