फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम मोड पर लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम मोड़ पर लोहे के पुल के पास डंपर रोककर सो रहे चालक से कार में सवार चार बदमाश डंपर छीनकर ले गए। साथ ही चालक का अपहरण कर उसे शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक वीरान भवन में बंधक बनाकर छोड़ गए। किसी तरह चालक वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने डंपर मालिक की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया है। चालक ने आरोपियों पर ये वारदात पिस्तौल दिखाकर अंजाम देने के भी आरोप लगाए हैं। नारायणगढ़ के मिर्जा माजरा गांव के ललित सैनी ने पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तसड़ौली का संजीव तीन महीने से उसके डंपर पर बतौर चालक कार्यरत है। डंपर के जरिए रेत-बजरी ढोने का काम होता है। सैनी ने बताया कि चालक संदीप कल 8.00 बजे कालाअंब से कोरसैंट लेकर मछाैंड़ा छोड़ने गया था। तब उसे संदीप का फोन आया कि उसके साथ लूट की वारदात हो गई है। जब वह डीआरएम मोड़ पर लोहे के पुल के पास डंपर रोककर सो रहा था। तभी 4 व्यक्ति डंपर के पास आए और गाड़ी छीनकर ले गए। उसने बताया कि आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे भी अपनी सफेद रंग की गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध दिए व टेप से मुंह बंद कर शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास बने वीरान मकान में छोड़कर फरार गए। बाद में वह किसी तरह छूटकर वहां से निकलने में कामयाब रहा। संदीप का आरोप है कि बदमाश उसका फोन भी अपने साथ ले गए हैं। उसने बताया कि सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान कर सकता है। पड़ाव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर लूट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को तलाशने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें