अंबाला। जिला न्यायालय अंबाला में लगने वाली लोक अदालत जोकि 12 नवंबर 2022 को लगनी तय हुई थी, वह अब 26 नवंबर 2022 को लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. सुखदा प्रीतम ने बताया कि इसमें जिला अंबाला की सभी अदालतों के लंबित मुकदमे रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित स्थायी लोक अदालत में प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे किसी भी कार्यदिवस में रखकर निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने जन साधारण से लोक अदालतों का लाभ उठाने का अनुरोध किया। संवाद