फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिनों में 69.64 लाख वसूला जुर्माना, 270 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन एक समाप्त हो चुका है और दो का दौर शुरू हो गया है लेकिन जनता है कि सबक लेने को तैयार नहीं है। 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि में अंबाला पुलिस ने 270 वाहनों को जब्त किया, जबकि 245 लोगों को लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए गिरफ्तार भी किया है, लेकिन जनता है कि मानने को तैयार नहीं है। मंगलवार को अलग-अलग 8 मामलों में पुलिस ने 8 आरोपी गिरफ्तार किए। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 186 मामले दर्ज किए गए। 2429 वाहनों के चालान किए करते हुए 69 लाख 64 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। मंगलवार को आरोपी गुरदीप सिंह निवासी गांव गोलां, आरोपी अकबर उर्फ अन्ना, आरोपी राकेश कुमार निवासी नजदीक रामपुर मोड़ थाना महेशनगर, आरोपी देवेंद्र निवासी गांव उगाला, आरोपी देवेंद्र कुमार, मोहिंद्र उर्फ पप्पू वासी गांव कंबासी थाना बराड़ा और अमन कुमार निवासी गांव टोलावाली थाना बराड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। बिना किसी अनुमति के कुल 180 बोतल अवैध शराब मामले में आरोपी कवलजीत सिंह निवासी काजीवाड़ा, 99 बोतल शराब के साथ महेंद्र कुमार निवासी रामनगर अंबाला शहर व आरोपी जयपाल निवासी शहजादपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें