फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन उलंघना के 9 मामलो में 17 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन एक खत्म होने के बाद दो शुरू हो गया है लेकिन जनता सबक लेने को तैयार नहीं है। सोमवार को 9 मामले दर्ज किए गए इनमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब तक लॉकडाउन की उल्लघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 174 मामले दर्ज कर 233 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 265 वाहनों को जब्त किया, 2379 वाहनों के चालान किए गए हैं जिनसे 66 लाख 89 हजार 5 सौ रूपये जुर्माना वसूल किया गया है। सोमवार को आरोपी मनदीप, गोबिंद वासी गांव सकराओ, हन्नी निवासी गांव महलावती जिला यमुनानगर, विक्की व चिराग वासी सेक्टर-9, शुभम निवासी गीतानगरी, सुखविन्द्र सिंह व हुक्म सिंह वासी गांव लोहसिम्बली, दिपांशु व कुनाल वासी अंबाला शहर बिना वजह घूमने पर गिरफ्तार किया गया। वहीं बिना अनुमति के दूध बेचने के आरोपी चरणा सिंह निवासी माडॅल टाउन, रेस्टोरेंट खोलने के आरोपी नवीन कुमार निवासी रविदास बस्ती, कमलजीत सिंह निवासी प्रभु प्रेमपुरम थाना महेशनगर व महिला, शराब 41 क्वाटर की तस्करी करने के आरोपी महेश कुमार निवासी नारायणगढ़, आरोपी जोनी निवासी कक्कड़ माजरा को 120 बोतल देसी शराब संतरा सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में थाना शहजादपुर के क्षेत्र गांव बुर्ज शहीद में लॉकडाउन के दौरान हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना करने के आरोपी कमल निवासी गांव बुर्ज शहीद को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें