लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई भी कर रही है और चालान भी, लेकिन जनता है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को 6 नये मामले दर्ज किए गए। इनमें 10 आरोपी गिरफ्तार हुए। अब तक कुल 162 मामले दर्ज कर 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 256 वाहनों को जब्त किया, 2321 वाहनों के चालान किए गए हैं जिनसे 63 लाख 61 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। रविवार को गांव सौंटा में बिना कारण बाहर घूमने व मारपीट करने के आरोपी रोहित, मोहित, जोध, सोनू, हरदीप सिंह उर्फ मंत्री व तरसेम सिंह उर्फ हरविन्द्र सिंह उर्फ शम्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से करके हरदीप सिंह उर्फ मंत्री व तरसेम सिंह उर्फ हरविन्द्र सिंह उर्फ शम्मी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में आरोपी गुरनाम सिंह निवासी नरेश विहार अंबाला शहर व विशाल निवासी कमल विहार, आरोपी गगन और धर्मेंद निवासी सौंडा, लॉक डाउन में बिना अनुमति के दुकान खोलने के आरोपी हरमेश कुमार निवासी सौंडा, बिना वजह घूमने पर आरोपी गजराम व मोहन लाल वासी बादशाही बाग, बिना किसी की अनुमति के 22 बोतल बीयर व 10 बोतल देसी शराब बेचने के आरोपी सचिन निवासी महेशनगर को गिरफ्तार किया।