अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने मधुर भजनों और मनमोहक नृत्यों से समां बांध दिया। वहीं छठी व सातवीं के छात्रों ने श्री कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर प्रेरणादायक नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी लाम्बा ने सभी को बधाई देते हुए श्रीमद्भागवत गीता के संदेशों पर चलने का आह्वान किया और मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संवाद