अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन से उपचार करवाने के लिए लेता हुआ मरीज व संग
अंबाला। नागरिक अस्पताल में छह माह से बंद पड़ी तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई लिथोट्रिप्सी मशीन एक बार फिर शुरू हो गई है।
मंगलवार को इस मशीन से उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी। अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल व उनकी टीम ने इस मशीन का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की।
इस अत्याधुनिक मशीन की सहायता से अब मरीजों की बिना किसी चीरा, टांका या ऑपरेशन के सात एमएम से लेकर 20 एमएम तक की पथरी से राहत दिलाई जा सकेगी।
मशीन पथरी को तोड़ देती है जिससे वह मूत्र मार्ग से स्वतः बाहर निकल जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से गैर-सर्जिकल होती है और इसमें दर्द भी बहुत कम होता है। डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन की तकनीकी जांच, स्टाफ प्रशिक्षण और नियमित रखरखाव की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे पुनः संचालन में लाया गया है। इसके संचालन के लिए अनुभवी सर्जन की टीम और तकनीकी स्टाफ को नियुक्त किया गया है ताकि मरीजों को बिना किसी देरी और परेशानी के उपचार मिल सके। यह मशीन पहली बार 4 मार्च 2019 को हरियाणा के मंत्री अनिल विज द्वारा समर्पित की गई थी।
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन से उपचार करवाने के लिए लेता हुआ मरीज व संग