फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिंदी दिवस पर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित

Mon, 12 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विश्व हिंदी दिवस पर राष्ट्रभाषा विचार मंच की ओर से साहित्यिक संगोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से जुड़े प्रतिभागियों ने चर्चा, विचार विनिमय व अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने किया। मंच की प्रधान डॉ. शशि धमीजा, देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा, आर्य कॉलेज की पूर्व प्राचार्य अनुपमा आर्य, लखनऊ से पवन जैन, आस्ट्रेलिया से जुड़ी प्रियंका, बीएसएनएल अधिकारी संजय प्रधान और मेरठ के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. शीश शिवरूपम ने संस्कृत निष्ठ हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी की वनस्पति विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. रोहिणी व हिंदी प्रचार समिति अंबाला शहर के प्रधान अजय कत्याल ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें