छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शाम को आयोजित शिव महापुराण कथा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि वल्लभ ने कथा सुनाते हुए बताया कि शिव महापुराण के श्रवण मात्र से मनुष्य के जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संवाद