फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब फैक्ट्री मामले के हवालाती ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धनौरा गांव में जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के मामले में हवालाती 61 वर्षीय रविंद्र पाल ने दम तोड़ दिया। सेंट्रल जेल में 13 मार्च को अचानक दिल में तकलीफ के चलते उसे छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में दाखिल कराया था और वो उपचाराधीन था।
विज्ञापन

15 मार्च की रात को तबीयत बिगड़ने हवालाती ने दम तोड़ दिया। शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने जज की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मृतक रविंद्र धनौरा में पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री मामले में सेंट्रल जेल में बंद था।
बता दें कि 9 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि धनौरा गांव में उत्तम की जमीन पर पुरानी कैमिकल की फैक्टरी बनी हुई है। जो काफी समय से बंद है लेकिन उसे आगे किराये पर दिया हुआ था। उस जगह पर जहरीली देसी शराब की नाजायज फैक्ट्री बनाकर जहरीली शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शराब पीने के कारण लोगों की जान जोखिम में डली हुई है। आरोपियों ने नकली शराब बनाने के सभी औजार पानी और केमिकल के खाली ड्रम और खाली बोतलें, रेपर और एक शराब बनाने की मशीन व अन्य सामान इसी केमिकल की फैक्ट्री के साथ उतर दिशा में गन्ने के खेत में रखा हुआ है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने इस जहरीली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें