फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: थाने के नवनिर्माण के लिए डीआरएम को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंग्रेजों के जमाने में बना जीआरपी थाना नवनिर्माण की बाट जोह रहा है। इसके लिए एसपी रेलवे की तरफ से मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाने के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भी तैयार किया है और इसके लिए 8.5 करोड़ का फंड भी निर्धारित है।
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल कर्मचारी कर रहे काम
एक तरफ हरियाणा के पुलिस थानों व चौकियों का नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसमें अंबाला छावनी का महेशनगर थाना और बीसी बाजार व हाउसिंग बोर्ड चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं लगभग 100 साल पुराने थाने के निर्माण की प्रक्रिया अधर में लटकी है। जर्जर इमारत में कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। बारिश के दिनों में तो यहां के हालात बद से बद्दतर हो जाते हैं।
पहले बनी योजना, नहीं चढ़ी सिरे
जीआरपी थाने के नवनिर्माण के लिए पहले रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा योजना तैयार की गई थी और थाने का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की मदद से करवाने का फैसला किया गया था। थाने का नक्शा व अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ फाइल को रेलवे अधिकारियों के पास भेजा गया।
विज्ञापन

नहीं ले रहा कोई सुध
कहने को राजकीय रेलवे पुलिस का महकमा और ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा में तैनात कर्मी। लेकिन थाने के हालात देखकर ऐसा लगता है मानो ये जीआरपी कर्मचारी न तो राज्य के हैं और न ही रेलवे इन्हें अपना मानती है। इसलिए राम भरोसे ही यह काम कर रहे हैं और इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अगर हरियाणा पुलिस के अन्य थानों व चौकियों की बात करें तो वो सुविधाओं में कई गुणा अव्वल हैं।
वर्जन
जीआरपी थाने के निर्माण को लेकर पिछले दो साल से फाइल घूम रही है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एक बार फिर एसपी रेलवे की तरफ से मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा गया है, उम्मीद है कि इस पत्र पर जरूर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें