फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से एलईडी, सिलिंडर, बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा के गांव ढकौला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ताले तोड़कर एलईडी, सिलिंडर व बर्तन चोरी करने का मामला सामने आया है। साहा पुलिस ने हेड मास्टर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। साहा पुलिस को शिकायत में हेड मास्टर जसबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां है। पार्ट टाइम सफाई कर्मी स्कूल में साफ सफाई के लिये आता है। वह 17 जून स्कूल को अच्छी तरह बंद करके गया था। इसके बाद 18 जून को जब वह स्कूल पहुंचा तो ताले टूटे मिले। इस पर उसने उन्हेें को सूचना दी। इस पर वह चपरासी अक्षय कुमार निवासी गांव समलेहडी के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल के दफ्तर से एक एलईडी, रसोई से एक गैस सिलिंडर व बर्तन गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें