फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आढ़त की दुकान से एलईडी और दो मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अनाज मंडी स्थित एक आढ़त की दुकान का ताला तोड़कर चोर एलईडी और दो मोबाइल फोन ले गए। मंगौली जाट्टान गांव,थाना बाबैन, कुरुक्षेत्र निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनाज मंडी में उनकी 31 नंबर आढ़त की दुकान है। गत 20-21 सितंबर की रात चोर उनकी दुकान में घुसे और वहां रखी एक एलईडी व दो मोबाइल फोन चुरा ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब सामान का सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरी 305 व सेंधमारी की धारा 331(4) के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें