फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा हिसाब छोड़ो, अपने बही खाते कहां छिपाए : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की नई अनाज मंडी में बुधवार को जन आशीर्वाद रैली का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मंच से कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये लोग हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस के लोग लोगों में भ्रांति फैलाने का काम करती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे बही खाते लेकर घूम रहे हैं कि हरियाणा मांगे हिसाब, हुड्डा साहब मैं आपको कहना चाहता हूं कि हमारा हिसाब तो छोड़ो, उसकी चिंता न करो। हम तो हर वर्ष जनता के बीच में जाकर हिसाब देते हैं। अपने समय के बही खाते आपने कहां छिपा रखे हैं उसके बारे में भी बताने का काम करें।
ये पिछले 10 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं, मैंने पिछले दिनों इनसे 10 प्रश्न किए थे। 10 बार प्रश्न किए मगर आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न ही कांग्रेस के किसी दूसरे नेता ने जवाब देने का काम किया। बीते 10 वर्षों में बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी मिली है। हमारा हिसाब प्रदेश का किसान दे रहा है, जिसका अनाज शत प्रतिशत एमएसपी पर खरीदने का फैसला सरकार ने किया है। आज किसान के खराब के दो रुपये तीन रुपये मुआवजा नहीं जाता। उसकी फसल का पूरा नुकसान हमारी सरकार देती है। हरियाणा की सरकार ने 50 हजार लोगों को मकान बनाकर चाबी सौंपने का काम किया।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री और सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने 70 दिनों में ताबड़तोड़ घोषणाएं ही नहीं बल्कि एक्ट बनाकर अमलीजामा भी पहनाया। कार्यक्रम में कैंट से विधायक और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का मंच पर न तो फोटो था और न ही वह कार्यक्रम में उपस्थित हुए। ऐसे में लोगों के बीच यह मामला भी चर्चा का विषय बनता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें