फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखंड छोड़ गुरु रविदास की वाणी अपनाएं : लक्ष्मीप्रकाश

विज्ञापन
बराड़ा के टंगैल ​स्थित आश्रम में समागम के दौरान मुख्यतिथि को  सम्मानित करते आयोजक। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। मुलाना-धनौरा मार्ग स्थित श्री गुरु रविदास आश्रम टंगैल में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। ब्रह्मलीन सतगुरु बचनदास महाराज की याद में हुए कार्यक्रम में हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत की। कीर्तन और सत्संग के जरिए गुरु रविदास महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। आश्रम के मुख्य सेवादार महंत लक्ष्मी प्रकाश महाराज ने संगत को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए पाखंड और आडंबरों का त्याग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम इंसानों से ईर्ष्या करते हैं लेकिन भगवान की बनाई मूरत से प्रेम करना भूल जाते हैं। मुख्य अतिथि हार्दिक कुमार दीवान ने संतों के सानिध्य को जीवन का आधार बताया। वहीं, भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा और समाजसेवी जसपाल नंबरदार ने युवाओं को नशे से दूर रहने, बेटियों को शिक्षित करने और महापुरुषों के बताए एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अटूट भंडारा भी लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें