फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जेल से वकील को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील को पंजाब की फरीदकोट जेल से धमकी देने का मामला सामने आया है। वकील अंबाला कैंट का रहने वाला है और महेश नगर थाने में शिकायत भी सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता साहिल गोयल ने बताया कि वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में क्रिमिनल लॉयर है। अप्रैल 2021 में फरीदकोट पुलिस ने 250 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ अरविंदर सिंह को काबू किया था। 27 अप्रैल 2021 को फरीदकोट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। यह केस उसके पास आया। उसने वर्ष 2021 में बेल के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका खारिज होने के बाद उसने अरविंदर की दोबारा हाईकोर्ट में बेल लगाई, लेकिन जज ने वह भी मंजूर नहीं की। फरीदकोट जेल में बंद आरोपी अरविंदर ने उसके पास फोन किया और बोला कि तू बेल नहीं करा पाया। मैं नशा का धंधा करता हूं। मेरा भाई तुझे देख लेगा। अरविंदर पिछले 7-8 दिन से फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद अरविंदर के भाई का उसके पास फोन आया और बोला कि मेरा बड़े गैंगस्टर से वास्ता है, तुझे देख लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें