डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ का बारहवीं कक्षा के पहले सत्र का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल आरपी राठी ने बताया कि बोर्ड के परीक्षा परिणाम में लावण्या (नॉन मेडिकल) ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय के जतिन ढींगरा और वंशिका अग्रवाल (नॉन मेडिकल) ने 92.8 प्रतिशत के साथ दूसरा और अशिंका डांग (कॉमर्स) ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, कृष( मेडिकल संकाय) ने 92 प्रतिशत अंक के साथ चौथे और अजंली (कॉमर्स संकाय) ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कला संकाय में पंकज कलोहा 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अव्वल रहा। प्रधानाचार्य राठी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बारहवीं कक्षा में कुल 271 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 90 प्रतिशत से ऊपर छह विद्यार्थी, 75 प्रतिशत से अधिक अंकों में 66 विद्यार्थी और 214 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की। इस मौके पर चेयरमैन बाबू राजेंद्र नाथ, प्रबंधक रीना नागरथ, डॉ. विकास कोहली (एआरओ) ने भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।